Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनहीं होगी प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई - CJP का दावा

नहीं होगी प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई – CJP का दावा

नई दिल्ली: Cockroach Janta Party (CJP) ने देर रात सोशल मीडिया पर कई पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सरकार की ओर से महत्वपूर्ण आश्वासन मिला है। पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि, सरकार ने उन्हें भरोसा दिया है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस ली जाएंगी और भविष्य में भी उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी।

2-3 घंटे चली सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

सौरव दास के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटे बाद सरकार के प्रतिनिधियों के साथ उनकी करीब 2 से 3 घंटे तक बैठक हुई। इस बैठक में बिहार और असम सरकार की ओर से जारी अधिसूचनाओं (नोटिफिकेशन) की प्रतियां साझा की गईं।

ये भी पढ़े

मॉनसून सत्र: आज लोकसभा से पास हो सकता है पेपर लीक बिल

FIR वापस लेने और रिहाई का दावा

सौरव दास ने कहा कि, साझा किए गए नोटिफिकेशन में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने, हिरासत में लिए गए लोगों और गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को रिहा करने तथा भविष्य में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया है।

केंद्र और अन्य राज्यों से भी जल्द नोटिफिकेशन की उम्मीद

CJP प्रवक्ता का दावा है कि केंद्र सरकार और अन्य भाजपा/एनडीए शासित राज्यों की ओर से भी इसी तरह के गारंटी नोटिफिकेशन कल तक जारी किए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि बैठक में जिस भाषा पर सहमति बनी है, उसी के अनुरूप सभी राज्यों में आदेश जारी होंगे।

कोई प्रदर्शनकारी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा

अपने संदेश के अंत में सौरव दास ने कहा, ‘किसी भी प्रदर्शनकारी को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। हम सभी इस लड़ाई में एक साथ हैं।’

सरकार की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

हालांकि, CJP और सौरव दास की ओर से किए गए इन दावों की संबंधित सरकारों की तरफ से अभी तक स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन