बालाघाट: एक ओर शासन प्रशासन द्वारा वर्षों से सरकारी भूमि पर निवास करने वाले लोगों को पट्टे देकर प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य शासकीय योजना का लाभ दिए जाने का दावा किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय सहित समस्त तहसील व ऐसे कई ग्रामीण क्षेत्र हैं, जहां अब भी वर्षों से निवास करने वाले गरीबों को आवासीय पट्टे नहीं मिल पाए हैं। जिसके चलते उन्हें शासन प्रशासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।यही नहीं वे पट्टे की मांग को लेकर पिछले कई वर्षों से शासकीय कार्यालयों के चक्कर काटते नजर आ रहे हैं लेकिन उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिल रहा है।
आज तक आवास के पट्टे जारी नहीं किए गए
इसी कड़ी में जनपद पंचायत बैहर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत परसामऊ के लगभग 1 सैकड़ा से अधिक ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे। जिन्होंने ज्ञापन सौपते हुए आवासीय पट्टा के साथ साथ पीएम आवास योजना का लाभ दिए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कि वे पिछले कई वर्षों से शासकीय भूमि पर झोपड़े बनाकर निवास कर रहे हैं, लेकिन उनके पास पक्के मकान नहीं है।
कई बार आवेदन निवेदन के बाद भी उन्हें शासन द्वारा आवासीय पट्टे जारी नही किए गए हैं। जहां पट्टे ना मिलने के चलते उन्हें प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य योजनाओ का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से जल्द से जल्द आवासीय पट्टे देकर पीएम आवास योजना की सौगात दिए जाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें: बनेरा में मिला नवजात बच्चा, अंधेरे में रोने की आवाज सुनकर महिला ने बचाई जान
शासकीय कार्यालय के चक्कर लगाने के लिए मजबूर ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि वह पट्टे की मांग को लेकर पिछले कई वर्षों से शासकीय कार्यालय के चक्कर लगा रहे है। लेकिन उन्हें आज तक आवास के पट्टे जारी नहीं किए गए हैं। जिसके चलते उनकी आधी जिंदगी झोपड़ी में बीत चुकी है। जबकि 2 पीढ़ियों से उनके द्वारा आवासीय पट्टे की मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि कई बार अपनी इस मांग को लेकर, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं हर बार पट्टे की मांग की गई है, लेकिन पट्टे मांगने पर हर बार उन्हें सिर्फ औऱ सिर्फ आश्वासन ही मिला है।
अब सभी आवेदको ने मकान का स्थाई पट्टा दिए जाने गुहार लगाते हुए, उक्त आवेदन पर यथाशीघ्र विचार कर जल्द से जल्द सर्वे कराकर उन्हें पट्टे की सौगात दिए जाने की गुहार लगाई है।

