Tuesday, July 28, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनई पीढ़ी की महिलाओं पर कंगना रनौत ने दिया विवादित बयान

नई पीढ़ी की महिलाओं पर कंगना रनौत ने दिया विवादित बयान

नई दिल्ली: सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए नई पीढ़ी की कुछ भारतीय महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में महिलाओं की स्वतंत्रता और आधुनिक जीवनशैली को लेकर अपनी राय रखी।

आजादी के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी

कंगना रनौत ने लिखा कि स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की जिंदगी की नकल करने वाले लोगों को उस आजादी के साथ आने वाली जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि वास्तविक रूप से स्वतंत्र महिलाएं अपने फैसले खुद लेती हैं, अपनी राय खुलकर रखती हैं, परंपराओं से अलग रास्ते चुनती हैं और अपने निर्णयों की जिम्मेदारी भी खुद उठाती हैं।

ये भी पढ़े

श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से पूछा सवाल

‘गटर जेनरेशन’ शब्द के इस्तेमाल पर विवाद

कंगना ने अपनी पोस्ट में पश्चिमी सोच से प्रभावित भारतीय महिलाओं की एक नई पीढ़ी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘गटर जेनरेशन’ कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बिना जिम्मेदारियां निभाए स्वतंत्रता का दावा करते हैं और इसे गलत जीवनशैली से जोड़ते हैं।

कंगना ने आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

कंगना ने अपनी पोस्ट में कहा कि स्वतंत्र जीवन जीने के लिए आत्मनिर्भर होना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि बिना जिम्मेदारी उठाए आजादी का दिखावा करना सही नहीं है।

बयान को लेकर विवाद की संभावना

कंगना रनौत के इस बयान पर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। जहां कुछ लोग उनके विचारों का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई लोग महिलाओं को लेकर इस्तेमाल किए गए शब्दों की आलोचना कर रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन