Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsश्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से पूछा सवाल

श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से पूछा सवाल

मुंबई: अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के फाउंडर अभिजीत दीपके के एक वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। श्वेता तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिजीत दीपके का वीडियो शेयर करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री को लेकर सवाल उठाया।

दरअसल, श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। इस वीडियो में अभिजीत दीपके कहते नजर आ रहे हैं, “अब जब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है, अगर हम सरकार के खिलाफ झुकेंगे नहीं, तो अच्छे-अच्छों का इस्तीफा ले सकते हैं।”

वीडियो शेयर करते हुए श्वेता तिवारी ने लिखा, “अब पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं? और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, तुम वहां कब विरोध-प्रदर्शन कर रहे हो?”

श्वेता तिवारी की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए शिक्षा से जुड़े मुद्दों और राजनीतिक जवाबदेही को लेकर सवाल उठाया है।

महत्वपूर्ण ये है कि CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हाल के दिनों में शिक्षा और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनके बयान और श्वेता तिवारी की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन