Wednesday, July 29, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMen's High Jump: नायब सूबेदार कुशारे ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया...

Men’s High Jump: नायब सूबेदार कुशारे ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला सिल्वर मेडल

ग्लासगो: भारत के स्टार हाई जम्पर और भारतीय सेना के नायब सूबेदार सर्वेश अनिल कुशारे ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। कुशारे 2.25 मीटर की ऊंचाई तीसरी कोशिश में पार कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ वे कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में हाई जंप स्पर्धा में सिल्वर पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।

स्वर्ण से चूके, लेकिन रचा कीर्तिमान

जमैका के रोमेन बेकफोर्ड ने पहली कोशिश में ही 2.25 मीटर क्लियर कर स्वर्ण पदक हासिल किया। इंग्लैंड के किमानी जैक 2.20 मीटर के साथ कांस्य पदक पर काबिज हुए। महाराष्ट्र के 31 वर्षीय कुशारे, जो प्याज किसान के बेटे हैं और 2.31 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं, ने अपने प्रदर्शन को टीम का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में अब स्वर्ण पदक का लक्ष्य रखेंगे।

कौन हैं सर्वेश अनिल कुशारे ?

सर्वेश अनिल कुशारे महाराष्ट्र के नासिक जिले के देवगांव गांव के रहने वाले हैं। उनका जन्म 17 जून 1995 को हुआ था। वे एक प्याज किसान के बेटे हैं और भारतीय सेना में नायब सूबेदार के रूप में सेवा कर रहे हैं (101 फील्ड रेजिमेंट)। बचपन में उन्होंने गांव में आलू के छिलकों, कपास और कृषि अपशिष्ट से बने अस्थायी लैंडिंग पिट पर प्रैक्टिस की। उनके पिता और स्कूल कोच ने उनकी प्रतिभा को निखारा। उन्होंने 2.31 मीटर के साथ भारत का नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 2023 एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर और अब CWG में सिल्वर के साथ वे भारत के शीर्ष हाई जंपर बन चुके हैं।

पीएम मोदी सहित देश ने सराहा प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वेश अनिल कुशारे को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनका संघर्ष, समर्पण और अनुशासन देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में हाई जंप स्पर्धा का पहला भारतीय सिल्वर जीतकर कुशारे ने देश का गौरव बढ़ाया है। सोशल मीडिया पर खेल प्रेमियों, पूर्व खिलाड़ियों और कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। भारतीय सेना ने भी अपने नायब सूबेदार की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उन्हें बधाई दी। कुशारे की इस सफलता को भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन