Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की कलेक्टर-एसपी की शिकायत

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की कलेक्टर-एसपी की शिकायत

दतिया: मध्यप्रदेश के दतिया उपचुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस ने दतिया कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और चुनाव आयोग के निर्देशों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है।

कलेक्टर-एसपी पर लगाए गंभीर आरोप

जानकारी अनुसार, कांग्रेस ने अपनी शिकायत में केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विजय भारती, जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और जिला पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल का नाम शामिल किया है। पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव से जुड़ी समस्याओं की जानकारी देने के लिए अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन उनकी शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही।

साथ ही कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कई बार अधिकारियों को फोन करने के बावजूद या तो कॉल रिसीव नहीं किए जाते या फिर शिकायतों के समाधान में देरी की जाती है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को भी चुनावी जिम्मेदारी दी गई है, जिससे निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

दतिया उपचुनाव 2026: प्रचार थमा, अब घर-घर दस्तक और बूथ मैनेजमेंट की अग्निपरीक्षा; जातीय समीकरण तय करेंगे जीत-हार

बता दें कांग्रेस ने चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि प्रचार अवधि खत्म होने के बाद भी भाजपा से जुड़े कुछ बाहरी लोग ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद हैं और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी ने मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें विधानसभा क्षेत्र से बाहर किया जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके।

चुनाव आयोग से कांग्रेस की मांग

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि—

  • संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
  • निष्पक्ष अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
  • चुनाव क्षेत्र में मौजूद बाहरी लोगों को हटाया जाए।
  • मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

दतिया उपचुनाव को लेकर पहले से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। कांग्रेस की शिकायत के बाद अब प्रशासन और चुनाव आयोग की भूमिका पर भी नजरें टिक गई हैं। वहीं, इस मामले में भाजपा और प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन