Monday, August 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाई-वोल्टेज हंगामा, शख्स ने फेंका जूता

पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाई-वोल्टेज हंगामा, शख्स ने फेंका जूता

नई दिल्ली: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव (राजेश रंजन) की दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस उस समय हंगामे में बदल गई, जब एक युवक ने विरोध करते हुए उन पर जूता फेंक दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि युवक चाकू लेकर उन पर हमला करने की नीयत से आया था। हालांकि, पुलिस फिलहाल इस दावे की जांच कर रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मचा हड़कंप

बता दें पप्पू यादव राम मंदिर चढ़ावा विवाद और अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने अचानक विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और समर्थकों व विरोध करने वाले युवक के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने पप्पू यादव की ओर जूता भी उछाला, जिसके बाद उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।

पप्पू यादव का आरोप- ‘चाकू लेकर मुझे मारने आया था’

वहीं घटना के बाद पप्पू यादव ने दावा किया कि आरोपी सिर्फ विरोध करने नहीं, बल्कि उन पर हमला करने के इरादे से आया था। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और इस मामले में कई शिकायतें भी दर्ज कराई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि धमकियों के बावजूद वह पीछे हटने वाले नहीं हैं और अपनी बात खुलकर रखते रहेंगे।

यह भी पढ़ें-

जंतर-मंतर प्रदर्शन में हिंसा की साजिश का दावा: संदिग्ध जैश ऑपरेटिव गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड भी STF की गिरफ्त में

राम मंदिर मुद्दे के बाद बढ़ा विवाद

हाल के दिनों में राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन को लेकर पप्पू यादव के एक सांकेतिक प्रदर्शन और बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था। इस मुद्दे पर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई और सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। प्रेस कॉन्फ्रेंस भी इसी विवाद पर उनका पक्ष रखने के लिए आयोजित की गई थी।

वकील ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

घटना के बाद पप्पू यादव के वकील ने दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पहले से खतरे की जानकारी देने के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई।

कौन है आरोपी युवक?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला बताया जा रहा है। पूछताछ में उसने संत समाज के कथित अपमान से नाराज होकर विरोध करने की बात कही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक चाकू मिलने की बात सामने आई है, लेकिन यह स्पष्ट किया कि हमले की मंशा और चाकू के इस्तेमाल के दावे की जांच अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन