Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदतिया उपचुनाव: घनश्याम सिंह का बड़ा बयान, BJP के भीतरघात से मिली...

दतिया उपचुनाव: घनश्याम सिंह का बड़ा बयान, BJP के भीतरघात से मिली बढ़त

दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव के बाद राजनीतिक माहौल लगातार गर्म बना हुआ है। मतगणना के बीच कांग्रेस उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि चुनाव में उन्हें सिर्फ आम मतदाताओं का ही नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नाराज और असंतुष्ट कार्यकर्ताओं का भी अंदरूनी समर्थन मिला। घनश्याम सिंह के इस बयान के बाद दतिया की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, भाजपा की ओर से इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

BJP के कार्यकर्ताओं ने अंदरखाने से की मदद 

कांग्रेस उम्मीदवार का कहना है कि भाजपा के कई कार्यकर्ता संगठन की कार्यशैली और कुछ फैसलों से असंतुष्ट थे। इसी कारण उन्होंने खुलकर नहीं, बल्कि अंदरखाने से कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने और चुनावी मदद करने का काम किया।कांग्रेस का दावा है कि इस समर्थन का असर मतदान के दौरान भी देखने को मिला।

यह भी पढ़ें-

दतिया उपचुनाव: 10वें राउंड तक कांग्रेस 10,842 वोट से आगे

दोनों दलों में भीतरघात की चर्चाएं

हालांकि उपचुनाव के दौरान राजनीतिक गलियारों में दोनों प्रमुख दलों के भीतर असंतोष और भीतरघात की चर्चाएं लगातार होती रहीं। कांग्रेस अब इसे अपने पक्ष में माहौल बनने की वजह बता रही है, जबकि भाजपा ने अब तक इन दावों पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।

दतिया सीट पर कांटे की टक्कर

मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल दतिया विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। यह सीट पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का राजनीतिक गढ़ रही है। ऐसे में इस उपचुनाव के नतीजों पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। एक ओर भाजपा अपनी सीट बरकरार रखने का दावा कर रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। हालांकि, अंतिम फैसला मतगणना के आधिकारिक परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन