Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदतिया उपचुनाव: 10वें राउंड तक कांग्रेस 10,842 वोट से आगे

दतिया उपचुनाव: 10वें राउंड तक कांग्रेस 10,842 वोट से आगे

दतिया: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस लगातार बढ़त बनाए हुए है। 10वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की बढ़त 10,842 वोट तक पहुंच गई है। वहीं भाजपा उम्मीदवार लगातार पीछे चल रहे हैं।

9वें राउंड के बाद कांग्रेस ने बनाई करीब 10 हजार वोट की बढ़त

9वें राउंड की मतगणना में भाजपा को 3,758 वोट और कांग्रेस को 6,694 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस ने 2,936 वोटों की बढ़त हासिल की। इसके साथ ही नौ राउंड की कुल मतगणना के बाद कांग्रेस लगभग 10 हजार वोटों की बढ़त पर पहुंच गई थी।

ये भी पढ़े

दतिया उपचुनाव: 8वें राउंड तक कांग्रेस 6,583 वोट से आगे, घनश्याम सिंह की बढ़त लगातार बढ़ी

10वें राउंड में बढ़त हुई और मजबूत

10वें राउंड की गिनती में भाजपा को 3,957 वोट जबकि कांग्रेस को 5,539 वोट मिले। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की कुल बढ़त बढ़कर 10,842 वोट हो गई। लगातार दस राउंड की मतगणना में कांग्रेस ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है, जबकि भाजपा अब काफी पीछे दिखाई दे रही है।

भाजपा के मजबूत बूथों पर भी कांग्रेस को बढ़त

मतगणना के रुझानों में यह भी सामने आया है कि कांग्रेस ने उन बूथों पर भी बढ़त हासिल की है, जिन्हें भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता था। इनमें पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और भाजपा जिला अध्यक्ष के बूथ भी शामिल बताए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन