Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में तेजी: जुलाई में EV बिक्री ने बनाया नया...

इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में तेजी: जुलाई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली: देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) की बिक्री में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। जुलाई में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट ने नया रिकॉर्ड बनाया है। तेल की बढ़ती कीमतों, नए मॉडल्स की उपलब्धता और बढ़ते डीलर नेटवर्क के चलते सभी कैटेगरी में EV रजिस्ट्रेशन में बड़ा उछाल दर्ज किया गया।

वाहन के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में देशभर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन 66 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर करीब 3.3 लाख यूनिट पहुंच गए। पिछले साल जुलाई में यह आंकड़ा 2 लाख यूनिट से कम था। वहीं, जून में देशभर में करीब 3.1 लाख EV रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए थे।

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों ने बढ़ाई रफ्तार

EV बिक्री में सबसे बड़ा योगदान इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का रहा। जुलाई में पहली बार एक महीने में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन ने 2 लाख यूनिट का आंकड़ा पार कर लिया।

जुलाई में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के 2,04,201 यूनिट रजिस्टर हुए, जबकि जून में यह आंकड़ा करीब 1.95 लाख यूनिट था। पिछले साल जुलाई में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन करीब 1.1 लाख यूनिट रहे थे।

दोपहिया बाजार में EV की हिस्सेदारी बढ़ी

जुलाई में कुल दोपहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन में इलेक्ट्रिक मॉडल्स की हिस्सेदारी बढ़कर 11.2 प्रतिशत हो गई। इससे पहले जून में यह हिस्सेदारी 10.6 प्रतिशत थी।

इस साल अब तक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का औसत मासिक रजिस्ट्रेशन करीब 1.7 लाख यूनिट रहा है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा लगभग 1.1 लाख यूनिट था।

TVS Motor बनी नंबर-1, Bajaj और Ather भी आगे

इलेक्ट्रिक दोपहिया सेगमेंट में TVS Motor ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। कंपनी ने जुलाई में 55,465 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्टर किए, जबकि जून में यह संख्या 47,418 यूनिट थी। वहीं, Bajaj Auto के Chetak EV का रजिस्ट्रेशन जुलाई में बढ़कर 45,562 यूनिट पहुंच गया। जून में यह आंकड़ा 43,505 यूनिट था।

इसके अलावा Ather Energy तीसरे स्थान पर रही। हालांकि, कंपनी के इलेक्ट्रिक दोपहिया रजिस्ट्रेशन में मामूली गिरावट दर्ज की गई। जून में 31,440 यूनिट के मुकाबले जुलाई में यह घटकर 30,317 यूनिट रह गया।

EV बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री और तेज हो सकती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन