Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsउज्जैन बनेगा कैंसर दवाओं का हब

उज्जैन बनेगा कैंसर दवाओं का हब

उज्जैन: मध्य प्रदेश का उज्जैन अब कैंसर और हृदय रोगों के इलाज में बड़ी पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है। विक्रम उद्योगपुरी स्थित वीआरएम मॉलिक्यूलर एंड न्यूक्लियर मेडिसिन प्राइवेट लिमिटेड में कैंसर और हृदय रोगों की जांच में इस्तेमाल होने वाली अत्याधुनिक न्यूक्लियर मेडिसिन का उत्पादन शुरू हो चुका है। यह सेंट्रल इंडिया की पहली ऐसी यूनिट है, जहां इस तरह की दवाएं तैयार की जा रही हैं।

यहां निर्मित दवाइयां मध्य प्रदेश के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के अस्पतालों तक भेजी जा रही हैं।

ये भी पढ़े

इंदौर में पब, बार और होटलों के लिए पुलिस की नई गाइडलाइन, बिना अनुमति DJ नाइट और लाइव शो पर रोक

मार्च 2026 से शुरू हुआ उत्पादन

एमपी औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) के सहयोग से विक्रम उद्योगपुरी में 4 एकड़ में स्थापित इस प्लांट का शुभारंभ 3 नवंबर 2025 को हुआ था। मार्च 2026 से यहां कैंसर जांच में उपयोग होने वाली रेडियोफार्मास्यूटिकल दवाओं का उत्पादन शुरू कर दिया गया।

तीन तरह की कैंसर जांच की दवाएं बन रहीं

प्लांट में मुख्य रूप से तीन महत्वपूर्ण दवाओं का निर्माण किया जा रहा है- FDG – पूरे शरीर की कैंसर स्कैनिंग (PET Scan) के लिए, PSMA – प्रोस्टेट कैंसर की जांच के लिए, FES – ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए इन दवाओं की मदद से कैंसर का शुरुआती और अधिक सटीक पता लगाया जा सकता है।

रातभर बनती हैं दवाएं, सुबह पहुंचती हैं अस्पताल

इन दवाओं में रेडियोएक्टिव तत्वों का उपयोग होता है, इसलिए इन्हें रात में तैयार किया जाता है और सुबह होते ही विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ अस्पतालों तक पहुंचा दिया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इन दवाओं की प्रभाव क्षमता समय के साथ तेजी से कम होती जाती है। यही वजह है कि उत्पादन और वितरण पूरी तरह समयबद्ध तरीके से किया जाता है।

रोबोट की मदद से तैयार हो रही दवाएं

रेडिएशन के खतरे को देखते हुए प्लांट में लगभग 50 कर्मचारियों के साथ अत्याधुनिक रोबोट भी काम कर रहे हैं। कंपनी का दावा है कि यह भारत की पहली ऐसी यूनिट है, जहां इस तकनीक के साथ रोबोट का उपयोग किया जा रहा है। इससे दवाओं के निर्माण में अधिक सटीकता और सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

तीन साल पहले मिल सकेगा हार्ट ब्लॉकेज का संकेत

वीआरएम के प्रोजेक्ट मैनेजर रियाज खान के अनुसार, प्लांट में NH-3 अमोनिया आधारित विशेष दवा भी तैयार की जा रही है। इसकी मदद से हृदय की रक्त वाहिकाओं की स्थिति का आकलन किया जा सकता है और भविष्य में ब्लॉकेज की संभावना का अनुमान लगाया जा सकता है।

विशेषज्ञों का दावा है कि इस तकनीक से आने वाले वर्षों में हृदय संबंधी जोखिम का पहले से आकलन करने में मदद मिल सकती है, जिससे समय रहते उपचार की योजना बनाई जा सके।

सेंट्रल इंडिया की पहली साइक्लोट्रॉन साइट

कंपनी का कहना है कि यह सेंट्रल इंडिया की पहली साइक्लोट्रॉन साइट है। साइक्लोट्रॉन एक अत्याधुनिक न्यूक्लियर सिस्टम है, जिसका उपयोग रेडियो फार्मास्यूटिकल दवाओं के निर्माण में किया जाता है। भविष्य में इसी परिसर में कैंसर डिटेक्शन के लिए टेस्टिंग यूनिट शुरू करने की भी तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन