Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsटी20 में इतिहास रचने के बाद बटलर बोले- वैभव तोड़ेंगे मेरा रिकॉर्ड

टी20 में इतिहास रचने के बाद बटलर बोले- वैभव तोड़ेंगे मेरा रिकॉर्ड

नई दिल्ली: इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। द हंड्रेड टूर्नामेंट में वैल्श फायर के खिलाफ खेली गई तूफानी पारी के दम पर उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड का टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद बटलर ने भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी की है।

पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ बने टी20 के नंबर-1 रन स्कोरर

बुधवार को खेले गए मुकाबले से पहले जोस बटलर को विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए सिर्फ 22 रन की जरूरत थी। उन्होंने महज 20 गेंदों में नाबाद 51 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इस पारी के साथ बटलर ने टी20 क्रिकेट में 522 मैचों की 494 पारियों में 14,833 रन पूरे कर लिए और कीरोन पोलार्ड के 14,803 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

रिकॉर्ड पर बटलर ने जताई खुशी

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद बटलर ने कहा कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस सूची में कई महान खिलाड़ी शामिल हैं और उन्हें खुशी है कि अब उनका नाम सबसे ऊपर है। साथ ही उन्होंने यह भी माना कि भविष्य में कोई खिलाड़ी उनके इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देगा।

वैभव सूर्यवंशी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

रिकॉर्ड बनाने के बाद जोस बटलर ने भारत के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। बटलर ने कहा कि अगर भविष्य में कोई खिलाड़ी उनका यह विश्व रिकॉर्ड तोड़ सकता है, तो वह वैभव सूर्यवंशी हो सकते हैं। बटलर का मानना है कि वैभव में लंबी पारी खेलने और लगातार रन बनाने की क्षमता है, जिससे वह आने वाले वर्षों में टी20 क्रिकेट के बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

15 साल की उम्र में बनाया खास मुकाम

वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अब तक खेले 40 टी20 मैचों में वह 1,670 रन बना चुके हैं। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से उन्होंने दुनिया के कई दिग्गज गेंदबाजों को प्रभावित किया और भारतीय क्रिकेट के सबसे उभरते सितारों में अपनी जगह बनाई।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन