Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : सितंबर अंत तक जांच पूरी, 2...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : सितंबर अंत तक जांच पूरी, 2 सितंबर को ट्रस्ट बैठक

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले की जांच सितंबर के अंत तक पूरी कर कोर्ट में रिपोर्ट पेश की जानी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित SIT के सदस्य और अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मामले में अलग से कोई जांच नहीं की जा रही है। SIT पुलिस की जांच में समन्वय करते हुए उच्चस्तरीय मानकों के आधार पर सलाहकार की भूमिका निभा रही है।

SSP के मुताबिक, टीम ने मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जांच का काम पूरा कर लिया है। जेल में बंद आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें कई अहम सुराग और दस्तावेज सामने आए हैं। जांच अधिकारी सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर संबंधित दस्तावेजों को अपडेट किया जा रहा है।

राम मंदिर की सुरक्षा हुई हाईटेक

राम मंदिर और अयोध्या के प्रमुख स्थानों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। अयोध्या में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के जरिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों पर नजर रखी जाएगी। SSP डॉ. गौरव ग्रोवर के अनुसार, कंट्रोल रूम से सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण में मदद मिलेगी। इससे महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।

ये भी पढ़े

40 साल बाद बोफोर्स केस का अंत: सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम याचिका खारिज की, हमेशा के लिए मामला हुआ बंद

2 सितंबर को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक 2 सितंबर को मणिराम छावनी में प्रस्तावित है। बैठक को लेकर ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए करीब 5,200 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन्हें शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है। अब चयन के लिए पैनल गठित किया जाना है। ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास के मुताबिक, बैठक में ट्रस्ट के तीन खाली पदों पर चयन के साथ-साथ मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता के नाम पर भी फैसला किया जा सकता है।

सुरक्षा और ट्रस्ट के खाली पदों पर भी चर्चा

बैठक में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी। महंत दिनेंद्र दास ने बताया कि अयोध्या राजघराने के यतींद्र मोहन मिश्र का नाम प्रस्तावित किया गया था, लेकिन फिलहाल इस पर सहमति नहीं बन सकी है।

वहीं, सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट में खाली पदों पर नए सदस्यों के चयन को लेकर संघ और विश्व हिंदू परिषद के बीच अभी सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में 2 सितंबर की बैठक में इन मुद्दों पर भी अहम मंथन होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन