Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसरकारी अस्पताल में जनरेटर, फिर भी मोबाइल की रोशनी में किया गया...

सरकारी अस्पताल में जनरेटर, फिर भी मोबाइल की रोशनी में किया गया मरीजों का इलाज

सासाराम: बिहार के रोहतास जिले से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की तस्वीर सामने आई है। सासाराम सदर अस्पताल में बिजली गुल होने के बाद मरीजों का इलाज मोबाइल फोन की रोशनी में किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।

बारिश के बाद गुल हुई बिजली मामला सासाराम सदर अस्पताल का है। शुक्रवार को बारिश के बाद अस्पताल की बिजली चली गई। इस दौरान डॉक्टरों को मरीजों की जांच करने और उन्हें दवाएं देने के लिए मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट का सहारा लेना पड़ा। अस्पताल में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की बिजली व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

ये भी पढ़े

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : सितंबर अंत तक जांच पूरी, 2 सितंबर को ट्रस्ट बैठक

जनरेटर और ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था, फिर भी मोबाइल की रोशनी में इलाज

सासाराम सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल के तौर पर विकसित किया गया है। यहां बिजली की समस्या से निपटने के लिए अलग ट्रांसफॉर्मर और जनरेटर की व्यवस्था होने की बात कही जाती है। इसके बावजूद बिजली जाने के बाद मरीजों का मोबाइल की रोशनी में इलाज किया जाना अस्पताल की वैकल्पिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। बिजली गुल होने से डॉक्टरों के साथ-साथ मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अस्पताल प्रबंधन से नहीं मिल सका जवाब

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिजली जाने के तुरंत बाद जनरेटर या वैकल्पिक बिजली व्यवस्था क्यों शुरू नहीं की गई? अस्पताल प्रबंधन के जवाब के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन