Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsAIIMS भोपाल के नए कार्यकारी निदेशक होंगे लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल: केंद्र...

AIIMS भोपाल के नए कार्यकारी निदेशक होंगे लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल: केंद्र ने 3 साल की नियुक्ति को दी मंजूरी

भोपाल: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल को नया कार्यकारी निदेशक मिल गया है। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) नरेंद्र कोटवाल को एम्स भोपाल का कार्यकारी निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है।

नरेंद्र कोटवाल की नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी। हालांकि, वे 70 वर्ष की आयु पूरी होने या केंद्र सरकार के अगले आदेश, इनमें से जो पहले हो, तक ही पद पर रहेंगे। उन्हें अनुबंध के आधार पर लेवल-15 के वेतन मैट्रिक्स में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़े

गुना में किसान ने कीटनाशक पीकर जान दी: महिला के घर से जाने के शक में चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया था

डॉ. माधवानंद के पास था अतिरिक्त प्रभार

नरेंद्र कोटवाल की नियुक्ति से पहले एम्स दरभंगा के कार्यकारी निदेशक डॉ. माधवानंद के पास एम्स भोपाल के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार था। अब कोटवाल के कार्यभार संभालने के बाद यह जिम्मेदारी उन्हें मिल जाएगी।

 

AFMC पुणे के निदेशक और कमांडेंट रह चुके हैं

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) नरेंद्र कोटवाल को चिकित्सा क्षेत्र के साथ-साथ सैन्य चिकित्सा प्रशासन का लंबा अनुभव है। वे पुणे स्थित आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज (AFMC) के निदेशक और कमांडेंट रह चुके हैं। वर्तमान में वे पंचकूला स्थित पारस हेल्थ में एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के निदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनके अनुभव को देखते हुए एम्स भोपाल के प्रशासनिक और चिकित्सा संचालन में उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।

एम्स विजयपुर के लिए भी नियुक्ति मंजूर

केंद्र सरकार ने इसी आदेश में एम्स विजयपुर (सांबा), जम्मू के कार्यकारी निदेशक पद पर डॉ. संजीव सिन्हा की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है। वे एम्स नई दिल्ली के मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हैं। उनकी नियुक्ति प्रतिनियुक्ति (डेप्युटेशन) के आधार पर की गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन