Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP बोर्ड का बड़ा फैसला: माता-पिता दोनों नहीं हैं तो 2026-27 से...

MP बोर्ड का बड़ा फैसला: माता-पिता दोनों नहीं हैं तो 2026-27 से नहीं लगेगी परीक्षा फीस

भोपाल: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP BOARD) ने अनाथ विद्यार्थियों के लिए राहत भरा फैसला लिया है। जिन विद्यार्थियों के माता और पिता दोनों का निधन हो चुका है, उन्हें अब बोर्ड परीक्षा और नामांकन शुल्क नहीं देना होगा। यह व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2026-27 की परीक्षाओं से लागू होगी।

रिश्तेदार या अनाथालय में रह रहे छात्रों को लाभ

मंडल के अनुसार, जिन विद्यार्थियों के माता-पिता दोनों का निधन हो चुका है और वे किसी रिश्तेदार के संरक्षण में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं या शासन द्वारा संचालित अथवा मान्यता प्राप्त अनाथालय में रह रहे हैं, उन्हें शुल्क में पूरी छूट दी जाएगी। इस फैसले का उद्देश्य आर्थिक परेशानी के कारण ऐसे विद्यार्थियों की पढ़ाई या परीक्षा प्रभावित होने से रोकना है।

ये भी पढ़े

गुना में पंच सम्मेलन : पुरानी बंदूक बदलने की अनुमति पर कलेक्टर-सरपंच में विवाद

फीस माफी के लिए दस्तावेज जरूरी

शुल्क छूट का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरते समय माता और पिता दोनों के मृत्यु प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे। इसके अलावा संबंधित संस्था का प्रमाण-पत्र भी देना होगा। इसमें यह प्रमाणित होना चाहिए कि विद्यार्थी उस संस्था में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहा है।

मंडल ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर विद्यार्थी को शुल्क छूट का लाभ नहीं मिलेगा।

2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं से मिलेगी राहत

नई व्यवस्था आगामी शैक्षणिक सत्र की बोर्ड परीक्षाओं से लागू होगी। मंडल का यह निर्णय उन विद्यार्थियों के लिए अहम माना जा रहा है, जो माता-पिता को खोने के बाद भी रिश्तेदारों या संस्थाओं के सहारे अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए हैं। परीक्षा और नामांकन शुल्क माफ होने से उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी और पढ़ाई जारी रखने में सहूलियत होगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन