Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपाकिस्तान के PM की भारत को चेतावनी: बोले- पानी रोकने की कोशिश...

पाकिस्तान के PM की भारत को चेतावनी: बोले- पानी रोकने की कोशिश का देंगे मुंहतोड़ जवाब

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु जल समझौते को लेकर भारत को फिर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हिस्से के पानी पर कोई समझौता नहीं होगा। अगर पानी रोकने या उसके प्रवाह को कम करने की कोशिश की गई तो पाकिस्तान इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

शहबाज शरीफ ने गुरुवार को इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है और न ही आगे आएगा। उन्होंने सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की भी तारीफ की और दावा किया कि उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने भारत को हराया।

ये भी पढ़े

इमरान खान से मुलाकात की याचिका पर 18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

भारत ने पहलगाम हमले के बाद संधि निलंबित की

सिंधु जल समझौता भारत और पाकिस्तान के बीच नदियों के पानी के बंटवारे से जुड़ा है। इस समझौते पर 19 सितंबर 1960 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने हस्ताक्षर किए थे।

समझौते के तहत सिंधु नदी प्रणाली की पूर्वी नदियों रावी, ब्यास और सतलुज के पानी पर भारत का अधिकार है, जबकि पश्चिमी नदियों सिंधु, झेलम और चिनाब के पानी का उपयोग मुख्य रूप से पाकिस्तान करता है।

65 साल बाद भारत ने लिया बड़ा फैसला

करीब 65 साल तक लागू रहने के बाद भारत ने अप्रैल 2025 में सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। इसके बाद से यह मुद्दा दोनों देशों के बीच तनाव का प्रमुख कारण बना हुआ है।

भारत का कहना है कि पाकिस्तान जब तक सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ ठोस और भरोसेमंद कार्रवाई नहीं करता, तब तक संधि पर रोक जारी रहेगी। वहीं, पाकिस्तान इसे एकतरफा निलंबित करने के भारत के अधिकार को चुनौती देता रहा है।

पानी की कमी से जूझ रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान में सिंधु नदी प्रणाली का पानी कृषि और अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। देश की बड़ी आबादी और खेती सिंधु नदी तंत्र पर निर्भर है। पानी की उपलब्धता में कमी को लेकर सिंध और बलूचिस्तान समेत कई क्षेत्रों में चिंता बनी हुई है।

पाकिस्तान के प्रमुख सिंचाई ढांचे पर भी इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। पानी का स्तर घटने से कृषि उत्पादन और अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ने की चिंता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन