Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के दौरान उमड़ी भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के दौरान उमड़ी भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

उज्जैन: महाकाल मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह दर्शन के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कतार में करंट फैलने की अफवाह के बाद अचानक अफरा-तफरी मच गई। नीलकंठ द्वार के पास हुई इस घटना में करीब 6 श्रद्धालु घायल हो गए और 13 की तबीयत बिगड़ी। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। भारी भीड़ के बीच हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया। इस दौरान कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई।

इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भी भीड़ का दबाव बढ़ने से करीब 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित किया।

महाकाल मंदिर क्षेत्र में भारी भीड़

सावन के तीसरे सोमवार को भगवान महाकाल और नागचंद्रेश्वर मंदिर के विशेष दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे हैं। इसके चलते महाकाल मंदिर परिसर के साथ आसपास के मार्गों पर भी भारी भीड़ देखी जा रही है।

अब तक करीब 5.50 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने की जानकारी सामने आई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग की गई है।

बैरिकेड से टकराने पर श्रद्धालु के पैरों में गंभीर चोट

घायलों को चरक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। भगदड़ के दौरान बैरिकेड से टकराने के कारण गुजरात के हरिश्चंद्र के पैरों में गंभीर चोट आई है। अन्य श्रद्धालुओं को भी चोट और तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उपचार दिया गया।

घायलों में उज्जैन की हिंदूबाई, सागर, लक्ष्मीबाई, गंजबासौदा की अनसूया और उनकी मां ममता, गुजरात के हरिश्चंद्र, ग्वालियर की सोनम, बिहार के सुजीत कुमार, ग्वालियर की खुशी तथा गुजरात की तुलसी और उनकी मां रेखाबाई शामिल हैं।

श्रद्धालु ने लगाया अव्यवस्था का आरोप

ग्वालियर से आए श्रद्धालु सुरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि वह अपनी भतीजी सोनम के साथ रात से नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए कतार में लगे थे। उनका आरोप है कि आम श्रद्धालुओं को बार-बार रोका जा रहा था, जबकि वीआईपी श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए जा रहे थे। अचानक श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने देने पर धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

सुरेंद्र के मुताबिक, धक्का-मुक्की में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस बुलाकर श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया।

बैरिकेड के नीचे फंसा श्रद्धालु

अस्पताल में भर्ती एक श्रद्धालु की मां मीनू ने बताया कि घटना हरसिद्धि चौराहे के पास हुई। उनका कहना है कि नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जाते समय श्रद्धालु बैरिकेड के नीचे आ गया। भगदड़ जैसी स्थिति में किसी ने तत्काल मदद नहीं की। बाद में एक व्यक्ति ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति

घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया। कुछ समय के लिए दर्शन व्यवस्था प्रभावित हुई, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई। प्रशासन और सुरक्षाकर्मी लगातार भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटे रहे।

नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट… पूरी ख़बर पढ़े  नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: 24 घंटे होंगे दुर्लभ दर्शन, रात से लगी भक्तों की कतार

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन