नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार, 17 अगस्त को तेज बढ़त दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम पर ₹1,703 बढ़कर ₹1.54 लाख हो गई। वहीं, चांदी का भाव भी ₹2,531 बढ़कर ₹2.36 लाख प्रति किलो पहुंच गया।
अगस्त में 17 दिन में सोना ₹11 हजार महंगा
इस महीने अब तक सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली है। अगस्त के 17 दिनों में सोना करीब ₹11 हजार और चांदी करीब ₹18 हजार महंगी हो चुकी है। कीमतों में बढ़ोतरी से त्योहारी सीजन से पहले आभूषण खरीदने वालों की लागत बढ़ गई है।
ये भी पढ़े E20 पेट्रोल पर CEA की चिंता, पुराने वाहनों के लिए E10 की बिक्री फिर शुरू करने की दी सलाह
इस साल सोने में ₹21 हजार की बढ़त
2026 में अब तक सोने की कीमत करीब ₹21 हजार बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1.33 लाख से ऊपर था, जो अब बढ़कर ₹1.54 लाख के स्तर पर पहुंच गया है।
वहीं, चांदी की कीमत में इस साल करीब ₹6 हजार की बढ़त दर्ज हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी ₹2.30 लाख प्रति किलो थी, जो अब ₹2.36 लाख पर पहुंच गई है।
जनवरी में बना था रिकॉर्ड हाई
इस साल सोने और चांदी दोनों ने जनवरी में रिकॉर्ड ऊंचाई छुई थी। 29 जनवरी को सोने की कीमत ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव ₹3.86 लाख प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। इसके बाद कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।

