Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP में लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर डबल फायदा: 19 अगस्त को...

MP में लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर डबल फायदा: 19 अगस्त को मिलेंगे ₹1,750, CM मोहन यादव मैहर से जारी करेंगे 39वीं किस्त

भोपाल: मध्य प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के लिए रक्षाबंधन पर सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार महिलाओं के खातों में नियमित ₹1,500 की सहायता राशि के साथ ₹250 की अतिरिक्त रक्षाबंधन राशि भेजी जाएगी। यानी प्रत्येक पात्र महिला के खाते में कुल ₹1,750 आएंगे।

एक क्लिक से खातों में पहुंचेगी राशि

मुख्यमंत्री मैहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक क्लिक के जरिए प्रदेश की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। सरकार के मुताबिक, इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें घरेलू जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

ये भी पढ़े  भोपाल में हजारों नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा-डिग्री और रजिस्ट्रेशन की मांग

रक्षाबंधन के मौके पर दी जा रही ₹250 की अतिरिक्त राशि को सरकार ने विशेष उपहार बताया है। इससे त्योहार के दौरान महिलाओं को घरेलू खर्च और अन्य जरूरी सामान खरीदने में मदद मिलने की उम्मीद है।

नवंबर 2025 से मिल रहे ₹1,500

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। योजना के तहत नवंबर 2025 से मासिक सहायता राशि में ₹250 की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 दिए जा रहे हैं।

अब तक 38 किस्तों का भुगतान

योजना के तहत जून 2023 से जुलाई 2026 तक कुल 38 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। अगस्त 2026 में 39वीं किस्त जारी होगी। इस बार नियमित सहायता राशि के साथ रक्षाबंधन की अतिरिक्त राशि मिलने से महिलाओं के खातों में कुल ₹1,750 ट्रांसफर किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन