नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में 18 अगस्त को गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, चांदी की कीमत ₹1,920 प्रति किलो घटकर ₹2.34 लाख पर आ गई है। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर ₹5 कम होकर ₹1.54 लाख पहुंच गया है।
इस साल सोना करीब ₹21 हजार महंगा
2026 में अब तक सोने की कीमत में करीब ₹21 हजार प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹1.33 लाख से अधिक थी, जो अब बढ़कर करीब ₹1.54 लाख हो गई है।
यानी साल की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत में करीब 16% की तेजी देखने को मिली है।
चांदी में भी करीब ₹4 हजार की बढ़त
चांदी की कीमत में भी इस साल अब तक करीब ₹4 हजार प्रति किलो की तेजी आई है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी का भाव करीब ₹2.30 लाख था, जो अब ₹2.34 लाख के आसपास पहुंच गया है।
जनवरी में बना था ऑलटाइम हाई
इस साल सोने और चांदी दोनों ने जनवरी में रिकॉर्ड स्तर छुआ था। 29 जनवरी 2026 को सोना करीब ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब ₹3.86 लाख प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंची थी।
इसके बाद कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज की गिरावट के बावजूद साल की शुरुआत की तुलना में सोना और चांदी दोनों अब भी ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

