Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबैगा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र पहुंचकर रामेश्वर कटरे ने चलाया जागरूक अभियान !

बैगा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र पहुंचकर रामेश्वर कटरे ने चलाया जागरूक अभियान !

दक्षिण बैहर के मातला और धर्मशाला में जनजागरूकता एवं सेवा अभियान

बालाघाट: दक्षिण बैहर क्षेत्र के ग्राम मछुरदा के अंतर्गत मातला और धर्मशाला गांव में जनजागरूकता एवं सेवा अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा नेता रामेश्वर धरमलाल कटरे ने गांव पहुंचकर आंगनबाड़ी और प्राथमिक शाला के बच्चों से मुलाकात की।

अभियान के दौरान बच्चों को कपड़े और चप्पल-जूते वितरित किए गए। वहीं, ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए साबुन की टिकिया और डियोड्रेंट के पैकेट वितरित किए गए।

इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में संक्रमण के रूप में सामने आई मौजूदा परिस्थिति के बीच ग्रामीणों को आवश्यक सावधानियों और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। भाजपा नेता रामेश्वर धरमलाल कटरे ने महिलाओं के साथ बैठकर स्वच्छता, सावधानी और आपसी सहयोग को लेकर संवाद किया और आवश्यक समझाइश दी।

इस दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें और किसी भी परिस्थिति में एक-दूसरे का सहयोग करें।

अभियान का संदेश रहा कि जागरूकता ही सुरक्षा है और स्वच्छता स्वस्थ जीवन का आधार है। प्रयास है कि कठिन परिस्थितियों में ग्रामीणों के बीच जागरूकता बढ़े और प्रत्येक परिवार सुरक्षित रहे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन