Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदिल्ली में पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर: बैरिकेडिंग-फेंसिंग हटाई गई,...

दिल्ली में पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर: बैरिकेडिंग-फेंसिंग हटाई गई, वीजा सेक्शन के ढांचे भी तोड़े

नई दिल्ली: दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुधवार देर रात बुलडोजर कार्रवाई की गई। अधिकारियों के मुताबिक, हाई कमीशन की तय सीमा से बाहर बनाए गए अवैध ढांचों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान बैरिकेड, फेंसिंग और वीजा सेक्शन के पास कतार प्रबंधन के लिए बनाए गए अस्थायी ढांचे भी हटा दिए गए।

पाकिस्तान हाई कमीशन शांतिपथ पर स्थित है। संबंधित एजेंसियों ने JCB की मदद से बाहरी हिस्से में कार्रवाई की। मौके पर टूटी रेलिंग, गेट, लोहे के फ्रेम, छत की चादरें, ईंट और कंक्रीट के टुकड़े दिखाई दिए। सफेद मेटल फेंसिंग और कुछ कॉरुगेटेड रूफिंग भी हटाई गई।

वीजा सेक्शन के पास भी हुई कार्रवाई

कार्रवाई के बाद वीजा सेक्शन के सर्विस काउंटर स्पष्ट नजर आने लगे। वहां ‘विंडो-1’, ‘पाकिस्तान पासपोर्ट ऑनली’ और ‘विंडो-5/कलेक्शन ऑफ वीजा एप्लीकेंट्स’ जैसे बोर्ड लगे हुए हैं। काउंटरों के आसपास टूटी फेंसिंग और निर्माण सामग्री बिखरी मिली।

मेन गेट और मुख्य इमारत सुरक्षित

बुलडोजर कार्रवाई पाकिस्तान हाई कमीशन की मुख्य इमारत तक नहीं की गई। मेन गेट, सफेद दीवारें और पाकिस्तानी निशान वाला बड़ा प्रवेश द्वार सुरक्षित रहा। परिसर के कुछ हिस्सों में कांटेदार तार भी लगे दिखाई दिए।

दो दिन पहले इस्लामाबाद में हुई थी कार्रवाई

दिल्ली में यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब दो दिन पहले इस्लामाबाद स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड और पार्किंग पोल हटाए गए थे। दोनों घटनाओं के समय को लेकर अब भारत-पाकिस्तान के बीच राजनयिक परिसरों के बाहर की गई कार्रवाइयों की चर्चा तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन