Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP में 4 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना: भारती जाटव ओगरे उच्च...

MP में 4 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना: भारती जाटव ओगरे उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनीं, गृह-पर्यटन में भी बदलाव

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार गृह, उच्च शिक्षा, पर्यटन और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

भारती जाटव ओगरे को उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी

2012 बैच की आईएएस अधिकारी भारती जाटव ओगरे को खनिज संसाधन विभाग से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। उनकी नई पदस्थापना पूर्व में जारी आदेश में संशोधन के बाद की गई है। सभी अधिकारियों की नियुक्ति फिलहाल अस्थायी रूप से की गई है।

मनीषा सेतिया पर्यटन विभाग में

2013 बैच की आईएएस अधिकारी मनीषा सेतिया को गृह विभाग से स्थानांतरित कर पर्यटन विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है। वे अब प्रदेश में पर्यटन से जुड़े प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगी।

शुचिस्मिता सक्सेना को गृह विभाग भेजा

2016 बैच की आईएएस अधिकारी शुचिस्मिता सक्सेना का भी तबादला किया गया है। उन्हें लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से स्थानांतरित कर गृह विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

विवेक कुमार की पहली प्रशासनिक पदस्थापना

2017 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक कुमार को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है। यह उनकी पहली प्रशासनिक पदस्थापना बताई गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन