Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsग्वालियर-सतना नगर निगमों को मिले नए आयुक्त

ग्वालियर-सतना नगर निगमों को मिले नए आयुक्त

36 अधिकारियों के तबादले; 32 आईएएस और चार राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; 10 जिलों में नए जिला पंचायत CEO नियुक्त

भोपाल: मोहन सरकार ने प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 32 आईएएस और चार राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में ग्वालियर और सतना नगर निगम के आयुक्त भी बदले गए हैं। साथ ही 10 जिलों के जिला पंचायत CEO की जिम्मेदारियां भी नए अधिकारियों को सौंपी गई हैं।

2018 बैच के आईएएस अभिषेक चौधरी को जिला पंचायत धार के CEO पद से हटाकर नगर निगम ग्वालियर का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, ग्वालियर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय को जिला पंचायत सिंगरौली का CEO नियुक्त किया गया है।

इसी तरह 2019 बैच के डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को जिला पंचायत खंडवा के CEO पद से नगर निगम सतना का आयुक्त बनाया गया है। उन्हें सतना स्मार्ट सिटी के CEO का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

तबादला सूची में कई अधिकारियों को जिला पंचायत CEO, अपर कलेक्टर और SDM की नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को राज्य शासन के विभिन्न विभागों में उप सचिव तथा नगर निगमों में आयुक्त और अपर आयुक्त पद पर पदस्थ किया गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन