Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsछिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में वार्मर में लगी आग, तीन नवजात...

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में वार्मर में लगी आग, तीन नवजात झुलसे

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे अचानक हड़कंप मच गया। एक वार्मर मशीन में स्पार्किंग के बाद आग लग गई। हादसे के समय वार्मर में रखे तीन नवजात बच्चे इसकी चपेट में आकर झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, जन्म के बाद नवजात बच्चों के शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने और उनकी निगरानी के लिए उन्हें वार्मर में रखा जाता है। रात के समय वार्मर की हीटिंग यूनिट के फिलामेंट में अचानक स्पार्किंग हुई, जिसके बाद मशीन में आग लग गई। आग की चपेट में आने से वार्मर में मौजूद तीनों बच्चे झुलस गए।

ये भी पढ़े   बैतूल में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 की मौत; 9 घायल

हादसे के बाद अस्पताल में मची अफरा-तफरी

आग लगने की जानकारी मिलते ही अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ मौके पर पहुंचे। तत्काल तीनों नवजातों को वार्मर से बाहर निकालकर उपचार शुरू किया गया। उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर करने का निर्णय लिया। तीनों बच्चों को दो डॉक्टरों की निगरानी में जबलपुर भेजा गया है।

एक नवजात की हालत गंभीर

अस्पताल के सिविल सर्जन के अनुसार, तीनों बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। इनमें से एक नवजात की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है।

छिंदवाड़ा में पीडियाट्रिक सर्जन की उपलब्धता नहीं होने के कारण गंभीर रूप से घायल बच्चे को जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

वार्मर में आग लगने की वजह की जांच शुरू

घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में वार्मर की हीटिंग यूनिट के फिलामेंट में हुई स्पार्किंग को आग लगने की संभावित वजह बताया जा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन द्वारा तकनीकी खराबी समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद वार्मर की तकनीकी जांच और घटना की परिस्थितियों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन