Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसागर में बड़ा हादसा टला: नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवतियां,...

सागर में बड़ा हादसा टला: नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवतियां, SDRF ने किया रेस्क्यू

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आपचंद गुफा के पास बड़ा हादसा होने से टल गया। पिकनिक मनाने पहुंचे नौ युवक-युवतियां नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बीच में बने एक टापू पर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर

जानकारी के अनुसार, सागर शहर से युवक-युवतियों का एक समूह सानौधा थाना क्षेत्र स्थित आपचंद गुफा पर्यटन स्थल घूमने पहुंचे थे। सभी लोग नदी के आसपास समय बिता रहे थे। इसी दौरान नदी में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा।

युवक-युवतियां जब तक सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश करते, तब तक पानी ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद सभी नदी के बीच बने एक टापू पर फंस गए।

अंधेरे और तेज बहाव के बीच चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही सानौधा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। हालांकि, रात का अंधेरा और नदी का तेज बहाव रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी चुनौती बन गया। स्थिति को देखते हुए SDRF की टीम को बुलाया गया।

SDRF के जवानों ने बोट और अन्य रेस्क्यू उपकरणों की मदद से अभियान शुरू किया। तेज बहाव और अंधेरे के बीच टीम ने सावधानीपूर्वक एक-एक कर सभी नौ युवक-युवतियों को टापू से निकालकर सुरक्षित नदी किनारे पहुंचाया।

विधायक गोपाल भार्गव भी पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

समय रहते पुलिस और SDRF की टीम के पहुंचने से एक बड़ी अनहोनी टल गई। रेस्क्यू किए गए सभी नौ युवक-युवतियों को सुरक्षित बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन