Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsओडिशा के पास चीनी क्रू वाला जहाज डूबा: 24 लोग थे सवार,...

ओडिशा के पास चीनी क्रू वाला जहाज डूबा: 24 लोग थे सवार, कोस्ट गार्ड-नेवी ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

पारादीप: ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 नॉटिकल मील दूर बंगाल की खाड़ी में पनामा के झंडे वाला कार्गो जहाज एमवी ओशन विनर डूब गया। जहाज पर कुल 24 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें 20 चीनी, 3 म्यांमार और 1 बांग्लादेशी नागरिक शामिल थे। हादसे के बाद भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। अब तक दो लोगों को लाइफ राफ्ट से सुरक्षित बचाया गया है, जबकि बाकी 22 लोगों की तलाश जारी है।

सिंगापुर जा रहा था जहाज

अधिकारियों के अनुसार, एमवी ओशन विनर 20 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे पारादीप बंदरगाह से रवाना हुआ था। जहाज पर ओडिशा से लोड किया गया करीब 1,700 टन लौह अयस्क था और इसे सिंगापुर जाना था।

अचानक टूट गया संपर्क

22 अगस्त को सुबह करीब 11:48 बजे मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर, श्री विजय पुरम को जहाज से संपर्क टूटने की सूचना मिली। जहाज का संचालन करने वाली कंपनी विक्ट्री स्टार ग्रुप कंपनी लिमिटेड की ओर से सर्च एंड रेस्क्यू सहायता की अपील की गई थी। इसके बाद भारतीय एजेंसियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

कोस्ट गार्ड और नेवी ने संभाला मोर्चा

भारतीय तटरक्षक बल ने राहत एवं बचाव अभियान के लिए अपने जहाज वरद और अनमोल को भेजा, जबकि विजित को भी श्री विजय पुरम से अभियान में लगाया गया। आसपास के समुद्री क्षेत्र में मौजूद अन्य जहाजों को भी अलर्ट किया गया और लापता क्रू मेंबरों की तलाश में मदद करने को कहा गया।

कोस्ट गार्ड के मुताबिक, अब तक दो लोगों को लाइफ राफ्ट से सुरक्षित निकाला गया है। बाकी क्रू मेंबरों की तलाश के लिए समुद्री क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।

अंतरराष्ट्रीय क्रू के कारण बढ़ी चुनौती

जहाज पर अलग-अलग देशों के नागरिक सवार थे। 24 सदस्यीय क्रू में 20 चीनी नागरिकों के अलावा म्यांमार और बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल थे। समुद्र में हादसा होने और जहाज के डूबने के बाद भारतीय एजेंसियों के सामने सभी क्रू मेंबरों को तलाशने और सुरक्षित निकालने की बड़ी चुनौती है। भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना का संयुक्त सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन