Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर PM मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स से की बातचीत,...

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर PM मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स से की बातचीत, बोले- ग्लोबल टैलेंट को भारत लाएं

नई दिल्ली: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में देश के प्रमुख स्पेस स्टार्टअप्स के CEO और फाउंडर्स से बातचीत की। इस दौरान अंतरिक्ष तकनीक के जरिए आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने, नई तकनीकों और भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की बढ़ती क्षमता पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप्स के प्रतिनिधियों की ऊर्जा और महत्वाकांक्षा की सराहना करते हुए कहा कि भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सरकार और निजी कंपनियों के बीच भरोसा और स्थिर नीतियां जरूरी हैं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। उन्होंने कहा कि देश के होनहार स्पेस स्टार्टअप्स से मिलकर वे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने लोगों से भारत की अंतरिक्ष यात्रा में उन्हें सबसे ज्यादा उत्साहित करने वाली चीज के बारे में भी पूछा।

पीएम बोले- फैसलों में स्थिरता जरूरी

स्टार्टअप्स के CEO और फाउंडर्स से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि नई तकनीक और नए क्षेत्र में काम करने के लिए जोखिम उठाने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि सरकार जो भी निर्णय ले, उस पर स्थिर रहना जरूरी है, ताकि नए उद्यमी और निवेशक भरोसे के साथ जोखिम उठा सकें।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार की नीतियों में बार-बार बदलाव नहीं होना चाहिए, जिससे निजी क्षेत्र को लंबे समय की योजनाएं बनाने में मदद मिले।

हर महीने रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी

भारत के पहले स्पेस टेक यूनिकॉर्न के CEO ने प्रधानमंत्री को कंपनी की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को भारत का पहला निजी रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। CEO ने बताया कि कंपनी अगले साल से हर महीने एक रॉकेट लॉन्च करने की क्षमता विकसित करने पर काम कर रही है। इसके लिए तीन फैक्ट्रियां तैयार की जा रही हैं। इन फैक्ट्रियों में हर महीने एक रॉकेट बनाने की क्षमता होगी।

ये भी पढ़े   पेरिस के पास बनेगा फ्रांस का पहला बड़ा हिंदू मंदिर, सितंबर में होगा उद्घाटन

उन्होंने आगे कहा कि उनका लक्ष्य भविष्य में हर सप्ताह और फिर हर दिन रॉकेट लॉन्च करने की क्षमता हासिल करना है।

आधुनिक स्पेस इंजन बनाने का दावा

एक अन्य स्पेस स्टार्टअप के CEO ने प्रधानमंत्री को बताया कि उनकी कंपनी ने आधुनिक तकनीक पर आधारित एक इंजन तैयार किया है। फिलहाल इस इंजन की टेस्टिंग चल रही है। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को दुनिया भर के प्रतिभाशाली लोगों को स्पेस सेक्टर में काम करने के लिए आकर्षित करना चाहिए।

स्पेस में फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी

बातचीत में एक स्पेस फार्मा स्टार्टअप के प्रतिनिधि ने भी अपनी तकनीक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी भारत का पहला ऐसा फार्मा स्टार्टअप है, जो ऐसे सैटेलाइट विकसित कर रहा है जिनकी मदद से अंतरिक्ष में फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग की जा सकेगी।

कंपनी की योजना अंतरिक्ष में तैयार किए गए फार्मास्युटिकल उत्पादों को वापस धरती पर लाने की है। इससे माइक्रोग्रैविटी में दवाओं और अन्य फार्मास्युटिकल उत्पादों के निर्माण की संभावनाओं पर काम किया जा सकेगा।

निजी स्पेस सेक्टर को मिल रहा बढ़ावा

प्रधानमंत्री और स्टार्टअप्स के बीच हुई यह बातचीत भारत के तेजी से विकसित हो रहे निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को दर्शाती है। रॉकेट, सैटेलाइट, स्पेस इंजन, फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग और अन्य तकनीकों में भारतीय स्टार्टअप्स की बढ़ती भागीदारी से देश के स्पेस इकोसिस्टम को नई दिशा मिल रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन