Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज...

14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

नई दिल्ली: झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। याचिका में मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से स्वतंत्र और समयबद्ध जांच कराने की मांग की गई है।

मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन की याचिका पर सुनवाई करेगी।

ये भी पढ़े  आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर भोपाल के 3 अस्पतालों पर कार्रवाई, योजना से निलंबित

याचिका में 19 अप्रैल 2026 को आयोजित 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाया गया है। याचिकाकर्ता ने परीक्षा की स्वतंत्र, निष्पक्ष और व्यापक जांच कराने की मांग की है।

इसके साथ ही याचिका में परीक्षा को रद्द कर दोबारा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित कराने की भी मांग की गई है। अब सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई और न्यायालय के फैसले पर नजर रहेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन