Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकांग्रेस युवा मोर्चा अध्यक्ष के बचने के सारे प्रयास नाकाम, अग्रिम जमानत...

कांग्रेस युवा मोर्चा अध्यक्ष के बचने के सारे प्रयास नाकाम, अग्रिम जमानत नहीं मिली, किया सरेंडर

चांगोटोला थाने में मार्च में दर्ज हुआ था आबकारी का मामला, लंबे समय से चल रहे थे फरार

बालाघाट: कांग्रेस जहां लगातार भाजपा सरकार और उसके पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार व अपराध के आरोप लगा रही है, वहीं अब खुद कांग्रेस संगठन से जुड़ा एक मामला सामने आया है। पड़ोसी जिले मंडला के युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजू अहिरवार आबकारी के मामले में फंस गए हैं। लंबे समय तक गिरफ्तारी से बचने और जमानत के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने के बाद आखिरकार उन्हें बालाघाट न्यायालय में सरेंडर करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में लिया गया हैं।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार आरोपी संजू अहिरवार मंडला जिले में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं। उनके खिलाफ बालाघाट जिले के चांगोटोला थाना में मार्च माह में अवैध शराब परिवहन का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करते हुए मामला सामने आया था, जिसमें संजू अहिरवार का नाम सामने आया।मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पहले जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगाया, लेकिन न्यायालय ने याचिका खारिज कर दी। इसके बाद उसने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, वहां से भी उसे राहत नहीं मिली और अग्रिम जमानत याचिका निरस्त हो गई।

लगातार जमानत याचिकाएं खारिज होने के बाद आखिरकार आरोपी ने बालाघाट न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।इस संबंध में चांगोटोला थाना प्रभारी एमएल भाटी ने बताया कि आरोपी ने न्यायालय के समक्ष समर्पण किया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन