Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसूरत-कानपुर जा रही यात्री बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने खिड़कियां...

सूरत-कानपुर जा रही यात्री बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर बचाई जान

धार: गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही यात्री बस में मंगलवार देर रात करीब 1:10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसा धार जिले के सरदारपुर नगर में भोपावर चौकी के पास हुआ। बस में धुआं उठते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

धुआं भरते ही मची अफरा-तफरी

आग लगते ही बस के अंदर धुआं भर गया जिसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री मुख्य दरवाजे से बाहर निकल गए, जबकि कुछ ने खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर कूदकर जान बचाई। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। वहीं, कई यात्रियों के बैग, नकदी, कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक हो गए।

ये भी पढ़े   कुबेरेश्वर धाम में आस्था का सैलाब: 11 किमी कांवड़ यात्रा में उमड़े लाखों शिवभक्त, पंडित प्रदीप मिश्रा भी उठाएंगे कांवड़

पुलिस और दमकल ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार और थाना प्रभारी अनिल जाधव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिए मार्ग का एक हिस्सा बंद कर यातायात को डायवर्ट किया गया। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस क्रमांक UP 83 BT 3947 पूरी तरह जल चुकी थी।

दाहोद में हुई थी तकनीकी मरम्मत

यात्रियों के मुताबिक, बस को दाहोद के पास एक होटल पर करीब चार घंटे रोककर तकनीकी मरम्मत कराई गई थी। इसके बाद बस को आगे रवाना किया गया था। कानपुर निवासी यात्री नीलम पाल ने बताया कि धुआं भरते ही उन्होंने अपने 8 वर्षीय बेटे को पहले खिड़की से बाहर निकाला और फिर खुद कूदकर जान बचाई। हालांकि, उनका बैग, रुपये, चांदी की पायजेब और कपड़े जल गए।

हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने यात्रियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन