Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsगुरमीत राम रहीम की नौ साल में 17वीं बार पैरोल

गुरमीत राम रहीम की नौ साल में 17वीं बार पैरोल

चंडीगढ़/सिरसा: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। हरियाणा सरकार ने उसे 21 दिन की अस्थायी रिहाई दी है। मंगलवार सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से निकलने के बाद राम रहीम वाहनों के काफिले के साथ सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय पहुंचा। यह 2017 में सजा होने के बाद उसकी 17वीं अस्थायी रिहाई बताई जा रही है।

सुबह जेल से निकला, काफिले के साथ सिरसा पहुंचा

रिपोर्टों के मुताबिक राम रहीम करीब सुबह 6:05 बजे सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके बाद वह काफिले के साथ सिरसा के डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय पहुंचा। पैरोल की अवधि में उसके वहीं रहने की जानकारी सामने आई है।

2026 में तीसरी बार जेल से बाहर

राम रहीम की इस साल यह तीसरी अस्थायी रिहाई है। इससे पहले जनवरी में उसे 40 दिन और मई में 30 दिन की पैरोल मिली थी। लगातार मिल रही अस्थायी रिहाइयों ने एक बार फिर जेल नियमों और इस मामले में प्रशासनिक प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के हत्या मामले की सुनवाई नवंबर में

‘पूरा सच’ अखबार के संपादक छत्रपति ने मई 2002 में डेरा सच्चा सौदा में साध्वियों के यौन शोषण वाला गुमनाम पत्र छापा था। धमकियों के बाद 24 अक्टूबर 2002 को उन्हें घर के बाहर पांच गोलियां मारी गईं। इसमें पुलिस ने कुलदीप और निर्मल सिंह को गिरफ्तार किया। परिवार की याचिका पर केस CBI को सौंपा गया। CBI ने गुरमीत राम रहीम पर साजिश का आरोप लगाया। जनवरी 2019 में CBI कोर्ट ने राम रहीम सहित चारों को उम्रकैद दी। मार्च 2026 में हाईकोर्ट ने राम रहीम को बरी कर दिया, जबकि तीनों की सजा बरकरार रखी। अब सुप्रीम कोर्ट में बेटे अंशुल छत्रपति
की अपील पर नवंबर में सुनवाई होगी।

पैरोल फिर सवालों के घेरे में

राम रहीम की बार-बार होने वाली अस्थायी रिहाई पर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस पहले भी होती रही है। ताजा रिहाई ने एक बार फिर जेल से बाहर आने की प्रक्रिया और उसके लिए तय नियमों को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन