Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, रास्ते में बस से भिड़ा ऑटो:...

बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, रास्ते में बस से भिड़ा ऑटो: आंध्र प्रदेश में 7 की मौत; 8 घायल

पलनाडू: आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में गुरुवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे लोगों से भरे ऑटो-रिक्शा को तेज रफ्तार निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में छह महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों समेत आठ अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही बस ने मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार, हादसा चिलकालूरिपेट में अड्डा रोड के पास हुआ। विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही एक निजी बस ने ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो में करीब 15 लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़े  रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का भ्रम: भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण, सूतक भी नहीं; जानें राखी बांधने का शुभ समय

दो घायलों की मौत गुंटूर के सरकारी जनरल अस्पताल में हुई, जबकि एक ने चिलकालूरिपेट सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बर्थडे पार्टी से गांव लौट रहे थे सभी

पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार लोग चिलकालूरिपेट मंडल के वेलुरु गांव के रहने वाले थे। सभी प्रकाशम जिले के कोंडामांजुलुर में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे।

नायडू और पवन कल्याण ने जताया दुख

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए और उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जाए।

उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने जिला अधिकारियों से बात कर घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गृह मंत्री ने जांच के निर्देश दिए

राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने पलनाडू के अतिरिक्त एसपी से घटना की जानकारी ली। उन्होंने हादसे की परिस्थितियों, बस की रफ्तार और चालक की संभावित लापरवाही समेत सभी पहलुओं की जांच करने के निर्देश दिए।

गृह मंत्री ने कहा कि ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निजी वाहनों के मामले में सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना जरूरी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन