Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsहार्दिक पांड्या की वापसी पर फिर लगा ब्रेक! ट्रेनिंग में लगी चोट...

हार्दिक पांड्या की वापसी पर फिर लगा ब्रेक! ट्रेनिंग में लगी चोट ने आगामी सीरीज से बाहर होने बढ़ाया का खतरा

मुबंई: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मैदान पर वापसी एक बार फिर मुश्किल में पड़ती नजर आ रही है। लंबे समय से चोट से जूझ रहे हार्दिक को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग के दौरान पैर में लगी चोट ने परेशानी बढ़ा दी है। इसी वजह से उन्हें फिलहाल गेंदबाजी से दूरी बनाने की सलाह दी गई है।
हार्दिक लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे और इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की तैयारी में जुटे थे। ऐसे में नई चोट ने टीम मैनेजमेंट और उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी है।

वापसी से पहले चोट ने बढ़ाई मुश्किल

बताया जा रहा है कि हार्दिक जल्द ही दोबारा गेंदबाजी शुरू कर सकते हैं, लेकिन फिटनेस टेस्ट पास करने और मैच के लिए पूरी तरह तैयार होने के लिए उनके पास सीमित समय बचा है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।

अफगानिस्तान सीरीज से पहले सबसे बड़ा सवाल

भारत को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। इसी सीरीज के लिए टीम चयन से पहले चयनकर्ताओं को बेंगलुरु में मौजूद खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

हार्दिक की फिटनेस रिपोर्ट इस चयन बैठक में अहम भूमिका निभा सकती है। अगर वह निर्धारित फिटनेस स्तर हासिल नहीं कर पाते हैं, तो उनकी वापसी को आगे बढ़ाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े :‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर मनेगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह, MP में होंगे बड़े जन-जागरूकता अभियान

177 दिन से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर

हार्दिक ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 8 मार्च 2026 को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेला था। इसके बाद चोट और फिटनेस से जुड़ी परेशानियों के कारण वह टीम से बाहर चल रहे हैं। टी20 फॉर्मेट में हार्दिक भारतीय टीम के प्रमुख ऑलराउंडरों में शामिल हैं। बल्लेबाजी के साथ तेज गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता उन्हें टीम के लिए बेहद उपयोगी बनाती है। इसलिए उनकी फिटनेस पर चयनकर्ताओं की नजर बनी हुई है।

वनडे में भी लंबे समय से नहीं लौटे

वनडे क्रिकेट की बात करें तो हार्दिक ने भारत के लिए अपना पिछला वनडे मुकाबला 9 मार्च 2025 को खेला था। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उनकी वापसी लंबे समय से नहीं हुई है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2018 में खेला था।लगातार चोटों के कारण हार्दिक के करियर में फिटनेस सबसे बड़ी चुनौती बनती रही है। ऐसे में आगामी बड़े टूर्नामेंटों को देखते हुए टीम इंडिया के लिए उनका पूरी तरह फिट होकर लौटना बेहद अहम माना जा रहा है।

अब मेडिकल अपडेट पर टिकी नजर

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि पैर की यह परेशानी कितनी गंभीर है और हार्दिक कब तक गेंदबाजी के लिए पूरी तरह फिट होंगे। अंतिम फैसला उनकी मेडिकल रिपोर्ट और फिटनेस टेस्ट के आधार पर ही होगा। फैंस को उम्मीद थी कि हार्दिक जल्द ही भारतीय टीम की जर्सी में नजर आएंगे, लेकिन नई चोट ने वापसी की राह थोड़ी  मुश्किल कर दी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन