Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeदेशदो बेटों ने लिया जल्लाद का रुप,खुलेआम मां-बाप को बीच सड़क पर...

दो बेटों ने लिया जल्लाद का रुप,खुलेआम मां-बाप को बीच सड़क पर पीटा

महाराष्ट्र :पुणे से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिले के इंदरपुर में जमीन बेचने को लेकर हुआ विवाद सड़क पर नजर आया। इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप लगाया जा रहा है कि दो बेटों ने अपने बुजुर्ग-माता पिता को गांव की सड़क पर रोककर पीटा। आरोपी के हमले में 65 साल के पिता और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बाद में शिकायत के बाद पुुलिस ने दोनों बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पूरा विवाद जमीन विवाद को लेकर हुआ

दरअसल, पूरी घटना 30 अगस्त शाम की है. पीड़ितों की पहचान तुकाराम (65) और उनकी पत्नी अंजना के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दंपती के दो बेटे संजय राउत और राजेंद्र राउत हैं घटना उस वक्त की है जब तुकाराम और उनकी पत्नी अंजना शाम को टहलने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान उनके दोनों बेटे वहां पहुंचे जमीन विवाद को लेकर बहस शुरू कर दी

दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पुणे में दो बेटों ने बीच सड़क पर अपने मां-बाप को ही डंडों से पीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है.

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन