Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsISRO के ‘नॉटी बॉय’ की अग्निपरीक्षा! EOS-05 के साथ अंतरिक्ष में भारत...

ISRO के ‘नॉटी बॉय’ की अग्निपरीक्षा! EOS-05 के साथ अंतरिक्ष में भारत की बड़ी छलांग, अब सबकी नजर लॉन्च पर

श्रीहरिकोटा: रात के सन्नाटे के बीच जब काउंटडाउन अपने आखिरी सेकंड में पहुंचेगा, तब देश की निगाहें आसमान पर होंगी। रॉकेट के इंजन दहाड़ेंगे और कुछ ही पलों में भारत का EOS-05 सैटेलाइट अंतरिक्ष की ओर रवाना हो जाएगा। इस मिशन की कमान संभाल रहा है GSLV-F17—वही रॉकेट जिसे ISRO ने कभी प्यार से ‘नॉटी बॉय’ का नाम दिया था। लेकिन इस बार यह ‘नॉटी बॉय’ किसी शरारत के लिए नहीं, बल्कि एक बेहद अहम जिम्मेदारी के लिए तैयार है।

रात 2:55 बजे शुरू होगा बड़ा मिशन

भारतीय समय के अनुसार 3 और 4 सितंबर की दरमियानी रात करीब 2:55 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F17 उड़ान भरेगा। इसके पेलोड में EOS-05 होगा, जिसे उसकी निर्धारित ऊंची कक्षा तक पहुंचाने की जिम्मेदारी रॉकेट की होगी। रॉकेट के उड़ान भरते ही असली चुनौती शुरू होगी। उसे बेहद सटीक तरीके से सैटेलाइट को उसकी कक्षा में स्थापित करना होगा। जरा-सी चूक पूरे मिशन के नतीजे को प्रभावित कर सकती है।

यही कारण है कि लॉन्च से पहले ISRO के वैज्ञानिक और इंजीनियर हर चरण की बारीकी से जांच में जुटे हैं।

क्यों खास है EOS-05?

EOS-05 की सबसे बड़ी ताकत करीब 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई पर जियोस्टेशनरी कक्षा में स्थापित किया जाना है। आमतौर पर लो-अर्थ ऑर्बिट में घूमने वाले पृथ्वी-अवलोकन सैटेलाइट किसी इलाके के ऊपर से गुजरते हैं, तस्वीरें लेते हैं और फिर आगे निकल जाते हैं। उसी इलाके को दोबारा देखने के लिए उन्हें अपनी कक्षा के हिसाब से इंतजार करना पड़ता है।

EOS-05 की कक्षा इसे एक अलग तरह की क्षमता देगी। यह पृथ्वी के एक बड़े हिस्से को लगातार निगरानी के दायरे में रखने में मदद कर सकता है। यानी तस्वीर लेने वाला एक और सैटेलाइट भर नहीं—बल्कि लंबे समय तक निगरानी क्षमता बढ़ाने वाला अंतरिक्ष प्लेटफॉर्म है।

यह भी पढ़े:रामलला के बाद तिरुपति बालाजी मंदिर में कथित भ्रष्टाचार का मामला, ACB की रेड में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

‘नॉटी बॉय’ नाम क्यों पड़ा? 

पहली 18 उड़ानों में से छह पूरी तरह सफल नहीं हो सकीं। इसी उतार-चढ़ाव के कारण ISRO के भीतर इसे मजाकिया अंदाज में ‘नॉटी बॉय’ कहा जाने लगा लेकिन वक्त के साथ इसी रॉकेट ने अपनी क्षमता साबित की। आज GSLV भारत के सबसे महत्वपूर्ण लॉन्च वाहनों में शामिल है और भारी सैटेलाइटों को ऊंची कक्षाओं तक पहुंचाने में इसकी अहम भूमिका है।

ISRO के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह सफलता?

किसी अंतरिक्ष मिशन की सफलता सिर्फ एक रॉकेट और एक सैटेलाइट की कहानी नहीं होती। इसके पीछे वर्षों की रिसर्च, हजारों वैज्ञानिकों की मेहनत और भारी संसाधन जुड़े होते हैं। ऐसे समय में जब ISRO को हाल के कुछ मिशनों में झटके झेलने पड़े हैं, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग एजेंसी के लिए खास महत्व रखती है।

एक सफल मिशन यह संदेश भी देगा कि किसी एक या कुछ असफलताओं से भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की गति नहीं रुकती।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन