Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमध्य प्रदेशसार्वजनिक संस्थानों में वीडियो एवं रील पर प्रतिबंधात्मक आदेश एक दिन बाद...

सार्वजनिक संस्थानों में वीडियो एवं रील पर प्रतिबंधात्मक आदेश एक दिन बाद ही वापस लिया

बालाघाट: जिले में सार्वजनिक संस्थानों, अस्‍पतालों एवं कार्यालयों में मोबाइल फोन के माध्यम से फोटो, वीडियो एवं रील बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबूक, इंस्‍टाग्राम, यूट्यूब, एक्‍स (ट्वीटर) पर प्रसारित किए जाने की प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं के मद्देनजर अपर जिला दण्डाधिकारी बालाघाट डी.पी. बर्मन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया था लेकिन अपरिहार्य कारण से उस आदेश को निरस्त कर दिया गया है।

एक दिन बाद आदेश वापस लिया

आपको बता दें जनसामान्य की सुरक्षा मरीजों की निजता एवं गरिमा विद्यार्थियों की सुरक्षा शासकीय अभिलेखों की गोपनीयता तथा शासकीय, चिकित्सकीय एवं शैक्षणिक कार्यों के सुचारू संचालन और लोकशांति बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया था लेकिन इस आदेश को एक दिन बाद ही वापस ले लिया गया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन