Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकिसानों के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रीवा सांसद जनार्दन...

किसानों के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के इस्तीफे की मांग

भोपाल: रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा किसानों को नशेड़ी कहे जाने वाले बयान के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर एवं जिला किसान कांग्रेस भोपाल शहर द्वारा भोपाल सांसद आलोक शर्मा के निवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने रीवा सांसद के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनसे तत्काल इस्तीफे एवं देश के किसानों से सार्वजनिक माफी की मांग की।

किसानों की समस्याओं से अवगत कराया

इसके साथ ही भोपाल सांसद आलोक शर्मा को भोपाल लोकसभा क्षेत्र एवं प्रदेश के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया गया। ज्ञापन में न्यूनतम समर्थन मूल्य, खाद वितरण, सिंचाई के लिए बिजली, फसलों का उचित दाम एवं बढ़ती कृषि लागत जैसे मुद्दे उठाए गए।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि भोपाल सांसद इन समस्याओं को प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार के समक्ष रखें तथा लोकसभा में किसानों की आवाज बुलंद कर भाजपा सरकार में किसानों के साथ हो रहे भेदभाव को दूर कराने के लिए प्रभावी पहल करें।

ये भी पढ़ें: कलेक्टर ने किरनापुर क्षेत्र का किया दौरा, प्रस्तावित विकास कार्यों का लिया जायजा

किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने कहा कि किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान, अधिकार और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर के अध्यक्ष श्री प्रवीण सक्सेना, जिला किसान कांग्रेस भोपाल शहर के अध्यक्ष राघवेंद्र मीणा, मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अवनीश भार्गव, जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल ग्रामीण अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार सिंह, विष्णु विश्वकर्मा, पूर्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन राजोरिया सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन