मुबंई: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। शूटिंग पूरी होने के बाद पूरी टीम ने सेट पर एक इमोशनल फेयरवेल भी किया।
फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद अब डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अपना पूरा ध्यान पोस्ट-प्रोडक्शन के काम पर लगाएंगे। फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही काफी उत्साहित हैं।
पहली बार साथ नजर आएंगे रणबीर, आलिया और विक्की
‘लव एंड वॉर’ की सबसे खास बात इसकी स्टार कास्ट है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। संजय लीला भंसाली इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं
यह फिल्म एक रोमांटिक वॉर ड्रामा बताई जा रही है। फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, इसलिए दर्शकों को इससे काफी उम्मीदें हैं।
कब रिलीज होगी ‘लव एंड वॉर’
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
फिलहाल फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू होगा। फिल्म की पहली झलक का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

