नई दिल्ली:शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल टीचर्स अवार्ड्स विनर्स से बात की। पीएम मोदी ने उन 48 शिक्षकों से बातचीत की जिन्हें आज राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक टीचर से पब्लिक स्पीकिंग को बेहतर बनाने का तरीका पूछाजिस पर शिक्षिका ने बहुत ही सकारात्मक जबाब दिया
शिक्षिका ने लगातार अभ्यास को जरुरी बताया
पीएम मोदी ने एक शिक्षिका से पूछा कि एक कुशल वक्ता बनने के लिए किन बातों पर ध्यान देना चाहिए। जिस पर एक शिक्षिका ने आत्मविश्वास और लगातार अभ्यास को जरूरी बताया
पीएम मोदी ने शिक्षिकों की जिम्मेदारियों पर जोर पर दिया
बातचीत में पीएम मोदी ने बच्चों के स्क्रीन टाइम, खेलकूद, रचनात्मकता और नशे से बचाव को लेकर भी शिक्षकों की जिम्मेदारी पर जोर दिया.

