सागर:मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में कई लोगों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया है। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने की जानकारी सामने आई है।बताया जा रहा है कि करीब 25 लोगों की हालत गंभीर है। सभी को बंडा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सागर रेफर किया गया है।
विधायक और कलेक्टर ने ली जानकारी
घटना की जानकारी मिलते ही बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लम्बरदार, सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, सीएमएचओ डॉ. देवेश पटैरिया समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने डॉक्टरों से मरीजों के स्वास्थ्य और पूरे मामले की जानकारी ली।
प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा
प्रथम दृष्टया जहरीली शराब के सेवन लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। लेकिन घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति और कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
मामले में 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज
सागर में जहरीली शराब के मामले में प्रशासन ने तत्काल सख्त कदम उठाए हैं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है जिनके नाम है अंकित विश्वकर्मा,रवि लखैरा,चंद्रेश लोधी,मनीष विश्वकर्मा,पुष्पेंद्र ठाकुर,शिवानी लखैरा,मोना राजा,प्रेमसिंह बांगरी,दादा हरियाणा,दीपचंद्र,बड़े राजा,गजेंद्र। वहीं पूरे मामले में ललितपुर के ठेकेदार पर शराब सप्लाई करने का आरोप है

