Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअब पुराने डीजल वाहन नहीं होंगे कबाड़! IIT दिल्ली की मशीन को...

अब पुराने डीजल वाहन नहीं होंगे कबाड़! IIT दिल्ली की मशीन को हरी झंडी, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत अन्य शहरो में पुरानी डीजल गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण चिंता का कारण बना हुआ है। हालांकि अब हो सकता है कि सरकार जल्द ही पुरानी डीजल गाड़ियों को भी चलाने की इजाजत दे दे। इसके पीछे वजह है आईआईटी दिल्ली द्वारा विकसित खास डिवाइस जो कि पुरानी डीजल गाड़ियों का प्रदूषण 90 फीसदी तक नियंत्रित कर सकती है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस तकनीक को हरी झंडी दे दी है।

डिवाइस का नाम है रेट्रोफिट एमिशन कंट्रोल डिवाइस

IIT दिल्ली द्वारा विकसित इस डिवाइस का नाम रेट्रोफिट एमिशन कंट्रोल डिवाइस (RECD) है। यह डिवाइस धुएं के साथ निकलने वाले पार्टिकुलेट मैटर को 90 फीसदी तक नियंत्रित कर लेती है। इसके अलावा नाइट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा भी 60 फीसदी तक कम कर देती है। इसकी जानकारी देते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि अगर बीएस-III या फिर बीएस-IV में इस डिवाइस को लगा दिया जाए तो यह बीएस-VI की तरह काम करने लगेगी।

डिवाइस नहीं होगी ज्यादा महंगी

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि यह टेस्ट पूरी तरह कामयाब हो गया है। अब पुरानी गाड़ियों को लेकर बड़ी राहत दी जा सकेगी और हर गाड़ी को कबाड़ में देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कमर्शल गाड़ी बेचकर नई गाड़ी खरीदने से लोगों की जेब पर भारी बोझ पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह डिवाइस ज्यादा महंगी नहीं होने वाली है। इसकी कीमत 4000 से 5000 रुपये के बीच ही रह सकती है।

लोगों को मिल सकती है बड़ी राहत

जल्द ही ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड 228 के तहत ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल डीजल से चलने वाले जनरेटर में भी किया जा सकता है। अगर यह डिवाइस प्रायोगिक तौर पर भी सफल रहती है तो लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन