कोलकाता: दुर्गापूजा से पहले पश्चिम बंगाल में मांसाहार को लेकर विवाद शुरू हो गया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने पूजा के दौरान लोगों से मांसाहारी भोजन से परहेज करने की अपील की थी। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, भाजपा ने भी इस अपील से असहमति जताई है।
भाजपा बोली- खान-पान का फैसला बाहरी व्यक्ति नहीं कर सकता
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल के लोगों को क्या खाना चाहिए और क्या पहनना चाहिए, यह कोई बाहरी व्यक्ति तय नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मछली और मांस बंगाल की खान-पान की परंपरा का हिस्सा रहे हैं।
यह भी पढ़े: भोपाल में जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर CGST की कार्रवाई, 1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा
कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत
कांग्रेस ने धीरेंद्र शास्त्री की अपील को बंगाल की सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं में हस्तक्षेप बताया है। पार्टी ने उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
दुर्गापूजा से पहले इस बयान को लेकर राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

