Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल: कॉलोनी में तेज रफ्तार थार का तांडव, 10 से ज्यादा कारों...

भोपाल: कॉलोनी में तेज रफ्तार थार का तांडव, 10 से ज्यादा कारों को मारी टक्कर

भोपाल:मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्चून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में तेज रफ्तार थार ने जमकर हड़कंप मचा दिया। ब्लैक थार ने कॉलोनी में खड़ी 10 से ज्यादा कारों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई रहवासी इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।

जोरदार टक्कर में कई कारें क्षतिग्रस्त

बताया जा रहा है कि MP 04 YZ 1173 नंबर की थार तेज रफ्तार में कॉलोनी में दाखिल हुई और कई वाहनों को टक्कर मारती चली गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद थार चालक ने कॉलोनी का गेट तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया।

CCTV कैमरों में कैद हुई पूरी घटना

पूरी घटना कॉलोनी में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। घटना के बाद रहवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि थार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ सेकंड में ही कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस आरोपी थार चालक की तलाश कर रही

घटना की सूचना मिलने के बाद मिसरोद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज और थार के नंबर के आधार पर पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन