Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsहमीदिया अस्पताल में डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, आज ओपीडी...

हमीदिया अस्पताल में डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, आज ओपीडी बंद; इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू

भोपाल:स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी है। डॉक्टर मंगलवार रात कमला पार्क और मुख्यमंत्री आवास के आसपास प्रदर्शन करते रहे। आंदोलन के चलते आज हमीदिया अस्पताल की ओपीडी पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी और अन्य जरूरी चिकित्सा सेवाएं जारी रहेंगी। इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन में जूनियर डॉक्टर, वरिष्ठ रेजिडेंट, चिकित्सा शिक्षक और अन्य चिकित्सक संगठन भी आंदोलन में शामिल हो गए हैं।

ओपीडी और गैर-जरूरी सेवाओं का बहिष्कार, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

इंटर्न और जूनियर डॉक्टरों के काम से दूर रहने का असर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखाई दे रहा है। बुधवार को नियमित ओपीडी के साथ गैर-जरूरी नियोजित सेवाओं और ऑपरेशन का भी बहिष्कार किया जाएगा। इससे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि डॉक्टर संगठनों ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन और जरूरी चिकित्सा सेवाओं को आंदोलन से अलग रखा गया है, ताकि गंभीर मरीजों को इलाज मिलता रहे।

सड़क पर खाना खाया और क्रिकेट-लूडो खेलते नजर आए डॉक्टर

आंदोलनकारी डॉक्टर मंगलवार रात भी कमला पार्क में डटे रहे। प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों ने सड़क पर ही खाना खाया और रात गुजारी। देर रात कुछ डॉक्टर क्रिकेट खेलते, जबकि कुछ लूडो खेलते नजर आए। कई डॉक्टर प्रदर्शन स्थल पर ही आराम करते रहे। प्रदर्शन के कारण कमला पार्क और आसपास के मार्गों पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने चक्काजाम खत्म कर यातायात बहाल करने की अपील की, लेकिन डॉक्टर अपनी मांगों पर कायम रहे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन