Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsगणेश चतुर्थी पर BSE-NSE में 3 दिन बंद रहेगी ट्रेडिंग, नोट कर...

गणेश चतुर्थी पर BSE-NSE में 3 दिन बंद रहेगी ट्रेडिंग, नोट कर लें तारीखें

नई दिल्ली: अगले हफ्ते गणेश चतुर्थी के कारण BSE और NSE में ट्रेडिंग बंद रहेगी। शेयर बाजार 15 सितंबर, 2026 को मंगलवार से सामान्य ट्रेडिंग के लिए फिर से खुलेगा। इस तरह शनिवार और रविवार को मिलाकर शेयर बाजार अगले हफ्ते दो की जगह तीन दिन बंद रहेगा।

गणेश चतुर्थी के कारण ट्रेडिंग की आधिकारिक छुट्टी होगी

BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में सितंबर में आने वाले हफ्ते तीन दिन ट्रेडिंग नहीं होगी। यह दिन सोमवार, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण ट्रेडिंग की आधिकारिक छुट्टी होगी। इसके अलावा 19 सितंबर दिन शनिवार और 20 सितंबर दिन रविवार को मिलाकर अगले हफ्ते 3 दिन शेयर बाजार बंद रहेगा। अमूमन शेयर बाजार हफ्ते में दो दिन ही बंद रहता है। अगले हफ्ते गणेश चतुर्थी की वजह से शेयर बाजार तीन दिन बंद रहेगा।

14 सितंबर को स्टॉक मार्केट क्यों बंद रहेंगे?

साल 2026 में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई जाएगी, जिसके कारण शनिवार, 12 सितंबर से सोमवार 14 सितंबर तक लगातार तीन दिनों तक स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगी। गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्म का उत्सव है।

ये भी पढ़े:भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत: 12 दिन में 45 नए मरीज मिले,जांच होगी सिर्फ एम्स में

शेयर बाजार में ट्रेडिंग कब शुरू होगी?

गणेश चतुर्थी के कारण सोमवार, 14 सितंबर, 2026 को एक्सचेंज बंद रहने के बाद, BSE और NSE दोनों पर ट्रेडिंग मंगलवार, 15 सितंबर, 2026 को फिर से शुरू होगी। रेगुलर इक्विटी मार्केट सेशन मंगलवार, 15 सितंबर को सुबह 9:15 बजे शुरू होगा, जबकि प्री-ओपन सेशन सुबह 9 बजे शुरू होगा।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन