पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी के 20 बागी सांसदों में से 17 बीजेपी में शामिल होंगे। जबकि यूसूफ पठान समेत 3 मुस्लिम सांसद बाहर से बीजेपी को समर्थन देंगे। इसका दावा सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने दिया है।
सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने किया दावा
ममता बनर्जी की TMC से NCPI में आए सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने 19 NCPI सांसदों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 20 में 17 सांसद दुर्गा पूजा से पहले ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हाथों करारी शिकस्त मिलने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी दो भागों में टूट गई थी। टीएमसी के 20 सासंसद नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हो गए थे।
ये भी पढ़े:मसूद अजहर पर पाकिस्तान की नई चाल? भगोड़ा घोषित कर 70 लाख का इनाम, FATF के दबाव से बचने का ड्रामा!
3 मुस्लिम सांसद बाहर से मोदी सरकार को समर्थन देंगे
NCPI सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि 20 बागी सांसदों में 17 बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। जबकि यूसूफ पठान समेत 3 मुस्लिम सांसद बाहर से मोदी सरकार को समर्थन देंगे। दुर्गा पूजा से पहले 17 NCPI सांसद बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। जबकि जबकि यूसूफ पठान समेत 3 मुस्लिम सांसद बाहर से बीजेपी को समर्थन देंगे। जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने कहा कि सांसद अबू ताहिर और खलीलुर रहमान को अलग-अलग विभाग दिए जाएंगे और वे NDA का समर्थन भी करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि उनके चुनाव क्षेत्र में ज्यादातर अल्पसंख्यक इलाके शामिल हैं, इसलिए वे सीधे तौर पर BJP में नहीं जा सकते। इससे उन्हें कई दिक्कतें हो सकती है।

