उज्जैन: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन एवं प्रदेशअध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी की प्रातः कालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिए। इस दौरान जो बाबा महाकाल की भक्ति में लिए नजर आए उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह बाबा महाकाल की नगरी है यहां पर मुझे पहली बार आने का सौभाग्य मिला है। बाबा महाकाल सबका ध्यान रखते हैं इसीलिए मैंने भी यहां पर जाकर भगवान का पूजन अर्चन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया है।
पीएम मोदी को मिले बाबा का आशीर्वाद-नवीन
आपने कहा कि मेने बाबा महाकाल से देश की यश कीर्ति बढ़ाने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बाबा महाकाल का आशीर्वाद मिले और सेवा के पद पर इसी तरह अग्रसर रहें यही कामना की है। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से कलेक्टर एवं अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह एवं प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक द्वारा नितिन नबिन एवं हेमंत खंडेलवाल का स्वागत एवं सत्कार किया गया।
नंदी हॉल में बैठ शिव भक्ति में लीन नितिन नबीन
भाजपा राष्ट्रीय नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल व अन्य बाबा महाकाल के दरबार में अल सुबह 04 बजे पहुंचे. जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर 2 घण्टे तक भस्म आरती के दर्शन लाभ लिए। भगवान का आशीर्वाद लिया और पूजन अर्चन आरती की। वे नंदी हॉल में बैठ शिव भक्ति में लीन नजर आए। बाबा का भी इस दौरान राजा स्वरूप में श्रृंगार हुआ।
आपको बता दें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अपने दो दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर हैं यह दौरा कई कारणों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है

