Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबालाघाट में 3 साल की मासूम की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी...

बालाघाट में 3 साल की मासूम की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

बालाघाट: जिले में शुक्रवार को 3 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मलाजखंड थाना क्षेत्र के देवरी गांव की दृष्टि पंचतिलक ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

सुबह 4 बजे बोली- अच्छा नहीं लग रहा

बच्ची के दादा नानाजी पंचतिलक ने बताया कि दृष्टि रोज उनके साथ सोती थी। गुरुवार रात खाना खाने के बाद वह अपनी मां के साथ सोई थी। सुबह करीब 4 बजे उठकर उसने तबीयत ठीक नहीं होने की बात कही। इसके बाद परिजन उसे वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़े : 7 सरकारी स्कूलों में 31.50 लाख के काम में गड़बड़ी

अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा

परिजनों के अनुसार अस्पताल ले जाते समय बच्ची की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दादा ने किसी कीड़े या जंतु के काटने की बात से इनकार किया है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

अस्पताल चौकी पुलिस को डॉक्टर से बच्ची की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा किया और पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की आगे की जांच संबंधित थाना पुलिस करेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन